फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसिरपुर सीएचसी की बनेगी चहारदीवारी, लगेंगे दो दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश के प्रयास से मिसिरपुर सीएचसी का कायाकल्प होगा। काशी विद्यापीठ ब्लाक के सीएचसी की चहारदीवारी और दो दरवाजे का निर्माण होगा। इसके लिए उन्होंने पूर्वांचल विकास निधि से 25.39 लाख रुपए जारी किए हैं।
विज्ञापन

सपा एमएलसी ने कहा कि 1991 में जब वे मंत्री थे तो इसका निर्माण कराया था। उस दौरान चहारदीवारी नहीं बन पाई थी। 30 साल बाद अवसर मिलने पर उन्होंने धनराशि जारी करने का प्रस्ताव सीडीओ के पास भेज दिया है। जो स्वीकृत हो गया है। लोक निर्माण विभाग पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) की नोडल एजेंसी है। इस नाते इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगी। उन्होंने बताया कि 17 मई को संशोधित प्रस्ताव भेजा था कि 40 किलोवाट का जेनरेटर और अस्पताल के मरीजों, डाक्टरों के लिए 6 एसी भी इसमें शामिल कर लिया जाए। लेकिन शासन की गाइड लाइन की बाधा होने से जेनरेटर और एयर कंडीशन का प्रस्ताव नहीं माना गया। इस सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इस वजह बिजली का लोड 40 किलोवाट बढ़वाया गया है। कोशिश करके गाइडलाइन में संशोधन करवाएंगे। ऐसा नहीं हुआ तो निजी तौर पर मदद लेकर दोनों कार्यों को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें