मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कुछ ही समय बाद आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने बाल अपचारी को दोषी माना। विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने आरोपी को गंभीर अपराध का दोषी मानते हुए सख्त सजा सुनाई है। हालांकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बाल अपचारी के रूप में ही सजा भुगतनी होगी और उसे बाल सुधार गृह में रखा जाएगा। अदालत के फैसले को पीड़िता पक्ष के लिए महत्वपूर्ण न्याय माना जा रहा है।