फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : दिनदहाड़े महिला का मंगलसूत्र छीन कर भागे बदमाश, पुलिस कर रही तलाश, सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी

Tue, 25 Feb 2025 11:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

 मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र छीन लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों को आधार मानकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद स्थानीय बाजार स्थित ओवरब्रिज के पिलर नंबर-1 के पास मंगलवार की दोपहर बच्चों के साथ पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मार कर बाइक सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने रोते हुए शोर मचाया तो स्थानीय लोग जुटे, लेकिन बदमाश तब तक आंखों के सामने से ओझल हो चुके थे। महिला के परिजनों ने वारदात के संबंध में मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


खगरामपुर स्थित अपने मायके में रहने वाली पूनम देवी अपनी मां सितारा देवी और बच्चों के साथ सोमवार को चौकाघाट में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार को राने चट्टी पर बस से उतर कर पैदल ही अपने घर जा रही थी। पिलर नंबर-1 से श्यामा माता मंदिर की तरफ से पूनम जा रही थी।

उसी दौरान कछवा रोड से मिर्जामुराद बाजार की तरफ जा रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पूनम के गले पर झपट्टा मार कर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें