फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाज गिरफ्तार: बदमाश ने पुलिस टीम पर झोंकी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

Mon, 05 Aug 2024 08:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर टप्पेबाज पकड़ा गया है। बदमाश ने पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर फायरिंग झोंकी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल बदमाश गोरखपुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान भाग रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान एडीसीपी वरूणा सरवणन टी और एसीपी कैंट विदुष सक्सेना मौके पर मौजद रहे। घायल बदमाश की पहचान सुरेंद्र जायसवाल निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। वह शातिर टप्पेबाज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई जनपदों में यह घटना को अंजाम देता था, इसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ हुई घटना में बदमाश सुरेंद्र शामिल रहा। जिसमें एक भुवनेश्वर नगर निवासी महिला थी, जबकि दूसरी हुकुलगंज निवासी बुजुर्ग महिला थी। दोनों घटनाओं में खुद को परिचित बताकर झांसे में लेकर आभूषण लेकर फरार हो गया था। यहां भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें