फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिर्जापुर' की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सांसद अनुप्रिया पटेल ने पीएम और सीएम से की जांच की मांग

Sat, 24 Oct 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांसद अनुप्रिया पटेल, और वेब सीरीज मिर्जापुर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर वेब सीरीज के दूसरे भाग का इंतजार लोगों को 22 अक्तूबर की रात को खत्म हो गया। जैसे ही प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आई लोग इसे देखने टूट पड़े और इसे लेकर कमेंट की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। लेकिन इसकी अब मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की सांसद और अपना दल एस. की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने इसके खिलाफ जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है और इसके खिलाफ जांच की मांग की है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ट्वीट किया "मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इन्होंने मांग की है कि इसकी जांच होनी चाहिए और इसके खिलाफ कार्रवाई हो। पीएम और सीएम के नेतृत्व में मिर्जापुर विकासरत है और यह सामाजिक समरसता का केंद्र है। "

दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे कुछ घंटे पहले ही रिलीज कर दिया था। मिर्जापुर-2 में दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। वहीं इसके निर्देशक गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें