पॉजिटिव रिपोर्ट में अमोई चंदईपुर निवासी एक महिला, रामबाग निवासी एक पुरुष, भरुहना चौराहा निवासी एक पुरुष, टीबी कालोनी निवासी मलेरिया विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं मुजफ्फरगंज निवासी एक प्राइवेट डाक्टर भी कोरोना संक्रमित हैं। तबीयत खराब होने पर वे लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल भर्ती हुए थे।
स्वस्थ हुए लोगों में महेवा निवासी एक पुरुष, चील्ह के चिंदलिख निवासी एक पुरुष, नगर के भटवा की पोखरी निवासी एक पुरुष, गजिया टोला निवासी एक पुरुष, मुजेहरा चील्ह निवासी एक पुरुष है। वाराणसी में भर्ती मिर्जापुर जिले के एक पुरुष को वहां से डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को हॉट स्पॉट एरिया और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 319 संदिग्धों का सैंपल लिया गया।