रथयात्रा, चितईपुर और लंका भी जाम की चपेट में
रथयात्रा से लक्सा और महमूरगंज तक जाम ने लोगों को काफी परेशान किया। लंका, चितईपुर थाना क्षेत्रों में भी जाम से लोग हांफ गए। सोमवार की शाम रथयात्रा चौराहा पूरी तरह से चोक रहा। महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग और रथयात्रा-गुरुबाग, लक्सा तक मार्ग जाम की चपेट में रहा।
यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम छुड़ाया। उधर, लंका रविदास मार्ग और मालवीय चौराहा से सामनेघाट मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही नासिरपुर में अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चलते देर शाम भीषण जाम लगा। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने जाम छुड़ाया। हैदराबाद गेट की ओर भी गाड़ियों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने के चलते जाम लगा।