फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, चार की मौत, चार घायल; विंध्याचल से लौट रहे थे घर

Mon, 19 Oct 2026 07:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में भीषण सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विंध्याचल से लाैट रहे थे आठ लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ओवरब्रिज पर खड़ी एसयूवी स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


हादसे के समय स्कॉर्पियो सवार लोग ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। सभी विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे रूपापुर ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन रोक दिया। इसके बाद सभी ओवरब्रिज पर उतरकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को दी गई सूचना

हादसे के बाद माैके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कई घंटे बाद तीन मृतकों और तीन घायलों की पहचान हो सकी। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद रूपापुर ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें