फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिर्जामुराद-मार्कंडेय धाम की ई-बस सेवा बंद, श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
्रमिर्जामुराद बस स्टेशन से कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर तक चलने वाली ई-बस सेवा बंद किए जाने से स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चलाई जा रही इस बस सेवा से प्रति माह हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलता था। मिर्जामुराद, कछवां और राजातालाब क्षेत्र के हजारों लोग इस बस के जरिये मात्र 45 रुपये किराये पर मंदिर दर्शन के लिए आसानी से पहुंचते थे। नगरीय परिवहन निदेशालय के आदेश पर इस सेवा को बंद कर दिया गया है। इसके बाद से श्रद्धालुओं को मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनकी जेब पर काफी असर पड़ रहा है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी परशुराम पांडेय का कहना है कि नगरीय परिवहन निदेशालय ने बीते 10 नवंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की बसों को शहरी सीमा में ही चलाने के निर्देश दिए हैं। कैथी में स्थित मार्कंडेय महादेव धाम शहरी सीमा से बाहर पड़ता है, इसलिए यह सेवा फिलहाल अगले आदेश तक रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें