फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज का दर्पण है मिरर पुस्तक : डॉ. केके त्रिपाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. कमलाकर त्रिपाठी ने बुधवार को सिगरा के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में साहित्यकार जुनैद कबीर की पुस्तक मिरर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज का दर्पण है। यह रोजमर्रा की घटनाओं को दर्शाती है। निर्मल भागवत फाउंडेशन और कबीर फाउंडेशन की ओर से हुए समारोह में डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, बीएचयू हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कुलपति सदानंद शाही, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामसुधार सिंह, डॉ. बलिराज पांडेय, प्रो. एचपी माथुर और पिलग्रिम्स पब्लिशिंग के निदेशक सनातनी रामानंद तिवारी ने पुस्तक का विमोचन किया। सभी ने इस पुस्तक की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। रंगकर्मी और गायक अजय रोशन ने साथियों साथ ई हव रजा बनारस पर नाटक मंचन किया। शोध छात्रा अंशुप्रिया ने मिरर की रचनाओं का पाठ किया। संचालन डॉ. भारत भूषण व जगदीश्वरी चौबे ने किया। इस मौके पर आकाशवाणी वाराणसी के पूर्व निदेशक राजेश गौतम, राजकीय क्वींस कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव, डॉ. कमालुद्दीन शेख, डॉ. अनुराधा बैनर्जी, राजेश्वर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें