फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पार्किंग के लिए बेसमेंट कराएं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडीए के अपर सचिव डाॅ. गुडाकेश शर्मा ने बुधवार को वीडीए सभागार में लंबित मानचित्रों की समीक्षा की। सील प्रकरणों की जांच कर बेसमेंट खाली कर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 1 सप्ताह में जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें। शहर में हो रहे अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग का चिह्नांकन कर ध्वस्त कराएं। जोन-1 के वार्ड शिवपुर, सिकरौल में शमन शुल्क के मद में धनराशि 1,73,16,092 जमा कराया गया। 2025-26 में अप्रैल से अब तक शमन धनराशि 5,83,96,915 जमा कराया। स्वीकृत शमन पत्रावली के सापेक्ष बकाया शमन शुल्क जमा न करने वाले निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश जोनल अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें