फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा उसने फिर छेड़ा, आज पीटा भी, इसीलिए मैंने जहर खा लिया, पढ़िए पीड़िता की जुबानी

Sun, 25 Feb 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पापा उसने आज फिर से मेरे साथ छेड़खानी की। उसने मेरी पिटाई भी की। इसीलिए मैंने जहर खा लिया। पढ़िए सातवीं कक्षा की दर्दभरी कहानी। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की है। रोहनिया थाना के पनिअरा इलाके में कक्षा सात की छात्रा अपने ही स्कूल के 11वीं के छात्र की छेड़खानी का लगातार शिकार हो रही थी। स्कूल प्रबंधन सुन नहीं रहा था। परिवार वाले स्कूल से शिकायत के अलावा और कुछ कर नहीं रहे थे। 

शुक्रवार को जब फिर लड़के ने छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट हुई तो दुखी छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। बता दें कि एक किसान की 13 वर्षीय बेटी केवीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने शनिवार को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उनकी बेटी ने मृत्यु से पूर्व अस्पताल में बताया कि स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र उससे लगातार छेड़खानी कर रहा था। पिता ने बताया कि इस मामले की शिकायत पूर्व में दो बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

शुक्रवार को भी परेशान किया तो उससे लड़ाई हुई। इस दौरान आरोपी छात्र ने छात्रा की पिटाई भी की। इसी वजह से उसने जहर खा लिया है। इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें