बाबतपुर एयरपोर्ट पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोनभद्र जाने के क्रम में रविवार दोपर 12 बजे वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर गए। यहां दर्शन-पूजन के बाद वो सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, फिर सोनभद्र के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां विभागीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। कनहर बांध परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।
इधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वो दोपहर 12:32 बजे सड़क मार्ग द्वारा सोनभद्र के लिए रवाना हुए उपमुख्यमंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम भी करेंगे। अगले दिन मंगलवार को वे मिर्जापुर चले जाएंगे। यहां बैठक निरीक्षण के बाद बुधवार को भदोही जाएंगे। यहां भी बैठक निरीक्षण के बाद शाम चार बजे लखनऊ चले जाएंगे।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडे, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, शैलेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।