संयुक्त निदेशक की होगी नियुक्ति
अग्निशमन विभाग को आधुनिक रूप देने और अग्निकांड, रासायनिक, जैविक व ऊंची इमारतों की आपात स्थितियों और अन्य खतरों से निपटने के लिए संयुक्त निदेशक अग्निशमन प्रक्षेत्र की नियुक्ति होगी। स्पेशली ट्रेंड रेस्क्यू ग्रुप के साथ साथ प्रक्षेत्र के तहत 10 जनपदों का पर्यवेक्षण भी संयुक्त निदेशक करेंगे।
वाराणसी जोन में किसी भी आपात स्थिति को तुरंत काबू करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित रेस्क्यू ग्रुप तैयार किया जाएगा। ये ग्रुप फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर कार्य करेगा। सरकार ने यूपी अग्निशमन और आपात सेवा नियमावली 2024 के तहत इस प्रस्ताव को सहमति दी।