फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैशलेस इंडिया' से भ्रष्टाचार पर लगेगी नकेल

Thu, 22 Dec 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन से एक दिन पहले उनके आदर्श गांव जयापुर और नागेपुर में कई सौगातें मिलीं। बुधवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जयापुर में सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उज्जवला योजना के तहत बीपीएल 300 महिलाओं को गैस कनेक्शन और 101 लोगों को ई-रिक्शा वितरित किया। वहीं, नागेपुर में किसान प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जयापुर में मंत्री ने कहा कि माइक्रो क्रेडिट के तहत यह सोलर चरखा केंद्र गांव की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए खोला गया है। इसके जरिये महिलाओं के लिए रोजगार सृजन हो सकेगा। साथ ही महात्मा गांधी को भी समाज से जोड़ने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कैशलेस योजना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि कैशलेश इंडिया से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय सक्सेना, राहुल, एनडी तिवारी, संतोष सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान श्रीनारायण पटेल ने किया।

वहीं, मिर्जामुराद क्षेत्र के आदर्श गांव नागेपुर में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से तैयार किसान प्रशिक्षण केंद्र का भी केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह देश का 11वां और प्रदेश का दूसरा किसान प्रशिक्षण केंद्र है। यहां किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी नई जानकारी दी जाएगी। साथ ही नई और उन्नत तकनीक के बारे में भी बताया जाएगा ताकि कम लागत में अच्छी पैदावार हो सके। इससे जिले के सभी किसानों को फायदा होगा। यहां पौध संरक्षण, फसल बिक्री और पशुपालन के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पीएनबी की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऊषा अनंतसुब्रमण्यन ने कहा कि बैंक के सामाजिक कार्य के तहत देशभर में किसान प्रशिक्षण खोले जा रहे हैं। इस केंद्र में किसानों को खेती और महिलाओं सिलाई-कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांव के युवक व युवतियों को कंप्यूटर शिक्षा देकर सूचना तंत्र से जोड़ने का भी काम होगा। इस मौके पर गुजरात के सांसद सीआर पाटिल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशक रामयस संगापुरे, महाप्रबंधक बीएम पाधा, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एसएस गुहा ने किया। ग्राम प्रधान पारसनाथ राजभर ने आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें