फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सिक्कों से तौले गए योगी सरकार के राज्यमंत्री अनिल राजभर

Sun, 30 Apr 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
anil rajbhar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सबका साथ, सबका विकास करने का मिशन लेकर आई भाजपा के एक राज्यमंत्री को सिक्कों से तौला गया तो वह 75 किलो के हुए। 75 किलो सिक्कों का बंदोबस्त भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किया था।
विज्ञापन


शनिवार को कस्बे में भाजपा के नव निर्वाचित व प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर के सम्मान में राजभर समाज व भाजपा के लोगों ने उन्हें सिक्कों से तौलकर अपनी बिरादरी के मंत्री का सम्मान बढ़ाया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के भरत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 एम्स देने की घोषणा की है, उसमें से एक एम्स मऊ जनपद के गौरव रहे श्याम नारायण पांडेय की स्मृति में मऊ में बने।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने इतने कम समय में यह साबित कर दिया है कि शासन बिना भेदभाव के चलाया जाय तो कोई ऐसा काम नही है जिसे किया नही जा सके।
विज्ञापन


बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, एंटी रोमियो, एम्स की स्थापना, तलाक पीड़ित बहनों के लिये एक ठोस योजना आदि दर्जनों सरकार की बड़ी उपलब्धियां है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें