फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ शूटआउट पर बोले योगी के मंत्री, अपराधियों को ही लग रही गोली

Sun, 30 Sep 2018 09:47 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में एपल के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में योगी सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


वाराणसी पहुंचे धर्मपाल सिंह ने लखनऊ एनकाउंटर पर कहा कि योगी सरकार में कोई गलत एनकाउंटर नहीं हो रहा है। गोली उसे ही लग रही है जो वास्तव में क्रिमिनल है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडाराज था, माफिया राज था वही तीन-तड़ाम कर रहे हैं। बाकी सब ठीक-ठाक है।

अपराध पर कोई समझौता नहीं होगा। जहां से राजाओं का राज्य समाप्त होता है वहां से योगीराज शुरू होता है। न्याय सबको, तुष्टीकरण किसी को नहीं। जो गलती करेगा उसको दंड मिलेगा, किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी वारदात 

विवेक तिवारी - फोटो : file photo
यूपी पुलिस की गोली का शिकार होकर शुक्रवार को जिस युवक ने अपनी जान गंवाई उनका नाम विवेक तिवारी है। विवेक की दो बेटियां हैं। अबतक की रिपोर्ट के मुताबिक एपल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक आईफोन की लॉन्चिंग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने उनपर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल विवेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें