फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की कार हादसे का शिकार, वाराणसी से गाजीपुर जाते समय डिवाइडर से टकराया वाहन

Fri, 02 Jun 2023 09:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की कार हादसे का शिकार हो गई। वाराणसी से गाजीपुर जाते समय महाराजगंज तलबल मोड़ पर डिवाइडर से वाहन टकराया।
विज्ञापन
Varanasi: मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की कार हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से बलिया जाते समय शुक्रवार सुबह 10 बजे आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का वाहन एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राज्यमंत्री सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसा गाजीपुर जिले में तलवल मोड़ के पास हुआ। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी से बलिया जा रहे थे। तलवल मोड़ के पास अचानक काफिले से आगे जा रहा एक ई-रिक्शा घूम गया। इधर, पीछे से आ रही कार के चालक ने ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में ब्रेक मार दिया।

इससे कार के पीछे से आ रहे राज्यमंत्री के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन चल रहे चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। इससे एस्काॅर्ट वाहन में पीछे से आ रही राज्यमंत्री की इनोवा जा घुसी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार राज्यमंत्री सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को मौके पर छोड़कर राज्यमंत्री काफिले के साथ में चल रहे दूसरे वाहन से बलिया रवाना हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि राज्यमंत्री के वाहन चालक सुल्तानपुर निवासी शैलेश कुमार की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Varanasi Crime: सिंधौरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें