फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एकमात्र ट्रेन...वो भी पहुंची 1.21 घंटा लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी पेशा, अधिवक्ता, वादकारी गर्मी से हुए परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के तहत आने वाले ताड़ीघाट दिलदारनगर ब्रांच लाइन पर चलने वाली एकमात्र पैसेंजर स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार की सुबह दिलदारनगर जंक्शन से सोनवल बनाए गए अस्थाई प्लेटफार्म पर अपने निर्धारित समय सुबह 9.05 बजे के बजाए एक घंटा 21 मिनट लेट 10. 26 बजे पहुंची।
इससे दैनिक यात्रियों को चिलचिलाती धूप में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने इसको लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत भी किया। तब जाकर सोनवल स्टेशन से कुछ देर बाद पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पुन: दिलदारनगर जंक्शन के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

सुबह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से सुबह 6.05 बजे के बजाए सुबह सात बजे दिलदारनगर जंक्शन के लिए रवाना हुई। जो निर्धारित समय सुबह 7.45 मिनट के बजाए 9.14 मिनट पर दिलदारनगर जंक्शन पहुंची। कुछ देर बाद सोनवल के लिए रवाना हो गई।
यात्रियों ने बताया कि इस कारण सरकारी, निजी नौकरी पेशा, अधिवक्ता, वादकारियों को गंतव्य तक समय से पहुंचने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। इस दौरान विभिन्न यात्रियों ने ट्विटर और अन्य माध्यमों से रेलवे बोर्ड को इस लेटलतीफी पर अवगत भी कराया। इस दौरान यात्री सुबह से ही मोबाइल और अन्य माध्यमों से ट्रेन की लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन

इस लेटलतीफी पर लोगों ने महकमें को खूब कोसा। लोगों ने कहा कि इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, मरीजों और छोटे बच्चों को हुई जो भूख और प्यास लगने पर परेशान रहे। साथ ही प्लेटफार्म पर छांव एवं बैठने तक की व्यवस्था न होने पर यात्रियों में रोष व्याप्त रहा। इस संबंध में टीआई संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन मेन लाइन के व्यस्त रहने से घंटे भर विलंबित रही, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें