मवेशियों से भरा मिनी ट्रक खाई में पलटा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार को मेवशियों से भरे मिनी ट्रक के पलटने से हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ हाईवे से करीब 10 फीट की गहराई में ट्रक के पलटने कई मवेशियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची लंका थाने की पुलिस ने मवेशियों का रेस्क्यू में जुट गए। मिनी ट्रक बिहार की ओर जा रहा था।
डाफी टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके से ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को उठाकर उसमें दबे पशुओं को बाहर निकाला। कुल सात पशुओं की मौत हो चुकी थी। कई घायल हैं। पुलिस ट्रक ड्राइवर और खलासी की तलाश में जुटी है।