गणेश मंदिर परिसर (मांडवी तालाब) मंडुवाडीह में ज्योतिषाचार्य व कर्मकांड विद्वान डॉ. अनुपम शुक्ला मुन्ना गुरु के आचार्यतव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा रविवार को शुरू हुई। कथावाचिका साध्वी प्रेमलता कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें जन्म मरण के बंधन से मुक्ति दिलाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां संयम, त्याग, ब्रह्मचर्य, ईश्वर की उपासना होती है, वहां ईश्वर पुत्र के रूप में प्रकट होते हैं जिसके जीवन में भगवान की उपासना होती है, उसे भोग, ऐश्वर्य और अंत में भगवान की भी प्राप्ति होती है। माता-पिता की तपस्या से श्रेष्ठ संतानों की प्राप्ति होती है। ईश्वर में लगा मन मुक्ति का कारण है। उन्होंने कहा कि जब भगवान हृदय में आते हैं तो वह सामने भी प्रकट हो जाते हैं। मन ही बंधन का कारण है मन ही मुक्ति का कारण है। भगवान का आश्रय लेकर धर्म करने से धर्म सफल होगा। उन्होंने ऋषि अत्रि, माता अनुसुइया व भक्त ध्रुव के प्रसंग का भी सुंदर वर्णन किया। यजमान राम कीरत सिंह ने भागवत पोथी की आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। कथा श्रवण करने मुकेश दुबे, मदन मुरारी पांडेय, अरविंद मिश्रा, कैलाशपति राजन, प्रदीप सेठ, अजय आदि पहुंचे थे।