फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 14 देशों की लाखों में विदेशी मुद्राएं बरामद

Tue, 10 Jan 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
देवगांव के ज्यूली त्रिमुहानी में जांच अभियान में मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आजमगढ़ पुलिस प्रशासन की ओर से गठित उड़न दस्ते ने मंगलवार को देवगांव के ज्यूली त्रिमुहानी पर चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार की डिग्गी से चौदह देशों की विदेशी मुद्राएं बरामद की।
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा को लेकर जा रहे तीन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद रकम की भारतीय कीमत 87,31767 लाख बताई जा रही है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। देवगांव कोतवाली में मामले की छानबीन में जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए थे।  
विदेशी मुद्रा के साथ जा रहे कमलेश भरसारी, अंकित पांडेय निवासी मेंहनगर पलिया, ओमप्रकाश निवासी मानपुर और वाहन चालक सोनू पांडेय निवासी पुनरजी से थाना जहानागंज से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन

इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे आजमगढ़ स्थित यूएई मनी एक्सचेंज कम्पनी के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वे विदेशी करेंसी को एक्सचेंज करते हैं। यह कार्य जारी रखने और कैश ले जाने संबंधी उनके पास निर्वाचन आयोग की कोई अनुमति नहीं थी।
टीम ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी राधेश्याम ने भी विदेशी मुद्रा ले जा रहे लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली में विदेशी मुद्राओं का मिलान किया गया। बरामद कुल मुद्राओं की भारतीय कीमत 87 लाख 31767 रुपये बताई जा रही है।
मामले में पुलिस अधिक्षक कुंतल किशोर ने बताया कि विदेशी मुद्रा बरामद किए जाने के मामले में जांच की जा रही है।

जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर, देवगांव के ज्यूली त्रिमुहानी के मंगलवार  की शाम जांच अभियान में स्कार्पियो की डिग्गी मे रखी  डबल बैरल की एक दोनाली बंदूक, 29 कारतूस से भरा बेल्ट बरामद किया गया। पुलिस स्कार्पियो  तथा चालक को लेकर पुलिस कोतवाली देवगांव आई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें