फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में 24 घंटे में लगाए जाएंगे पांच करोड़ पौधे

Thu, 23 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ की मुहिम शुरू करने जा रही है। इसके तहत 24 घंटे में पांच करोड़ पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।लक्ष्य पूरा करने के लिए मुहिम से प्राथमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत चार जुलाई को युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। जुलाई के दूसरे हफ्ते में वाराणसी समेत प्रदेश के 6500 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। वाराणसी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी मूलचंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के फैसले पर अमल के लिए काम शुरू हो गया है। अभियान को लेकर संबंधित संस्थाओं और विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन


लेनी होगी ये शपथ
घर के आसपास खाली स्थानों पर पौधे लगाकर देखभाल करेंगे
 पेड़-पौधों की रक्षा एवं उनका संरक्षण करेंगे
 पशु-पक्षियों और वन्य जीवों की रक्षा करेंगे
 आसपास स्वच्छता और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएंगे
 पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें