फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सात घंटे में तीन करोड़ के बिजली बिल जमा

Fri, 11 Nov 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
d
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को आधी रात तक 500 और 1000 के पुराने नोट से बिजली के बिल का पेमेंट किया जा सकेगा। पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एमपी मिश्रा के मुताबिक 1000 एवं 500 नोट से बिल का पेमेंट राउंड फीगर में ही होगा। बिल के बाकी रुपये बाद में वसूल या समायोजित कर दिए जाएंगे। वाराणसी में बिल पेमेंट का यह सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर बाद तीन बजे से ही शुरू हो गया। रात दस बजे तक सात घंटे में बिजली बिलों की मद में तकरीबन तीन करोड़ रुपये जमा हो गए।
विज्ञापन


निदेशक (वित्त) सुधांशु द्विवेदी ने बताया गया कि जहां ऑनलाइन बिलिंग सेंटर नहीं हैं, वहां स्थित कार्यालयों में मैनुअल पेमेंट स्वीकार किए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी राकेश सिन्हा के अनुसार कोई भी उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान विभाग के काउंटर पर कर सकता है। इसके लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें