पिंडरा (वाराणसी)। नाद नदी को प्रदूषण मुक्त करने और जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए उद्यमी आगे आए हैं। शनिवार की शाम करखियांव स्थित एग्रो पार्क में विधायक के साथ बैठक में उद्यमियों ने सहमति जताई। साथ ही इसमें कई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें करखियांव गांव से एग्रो पार्क होते हुए नाद नदी तक जाने वाले नाले की सफाई की जिम्मेदारी उद्यमियों ने ली है। नदी के दोनों तरफ पौधरोपण भी कराएंगे। बैठक में एडीएम आपूर्ति जवाहर लाल, एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित, बीडीओ दीपकंर आर्य, उद्यमी संतोष जायसवाल, शुभम अग्रवाल, आनंद जायसवाल, बृजेश गुप्ता समेत कई उद्यमी उपस्थित रहे। संवाद