वाराणसी शहर के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा ककरहिया में संतोष शर्मा (40) ने घर के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार, साड़ी के कारखाने में कार्य करने वाले संतोष शर्मा के पिता रामेश्वर शर्मा की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी। जिसके बाद से संतोष मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त हो गया था। वह अपना काम छोड़कर घर पर ही रहता था।
पत्नी प्रीति शर्मा के अनुसार रात में खाना खाकर वह छत पर टहलने की बात कह कर गया। पत्नी को लगा कि वह छत पर बने कमरे पर ही सो गए होंगे। शुक्रवार की सुबह पत्नी प्रीति छत पर गई तो पंखे में गमछे से उसका शव लटक रहा था। पति को फंदे से लटकता देख पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। उसकी चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, मडुवाडीह थाना प्रभारी भारत उपाध्याय, उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।