उन्होंने बताया कि सबसे पहले सेवापुरी ब्लॉक के विद्यालयों को योजना से जोड़ा गया था। इसके बाद सत्र 2023-24 में हरहुआ, 2024-25 में बड़ागांव और 2025-26 में आराजी लाइन ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों को योजना के दायरे में शामिल किया गया। अब इन ब्लॉकों के 850 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,06,502 बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई में भोजन तैयार कर निर्धारित विद्यालयों तक पहुंचाया जाता है। इससे बच्चों को विद्यालय में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही उनके पोषण स्तर में सुधार और विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम पोषण योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही चरणबद्ध तरीके से 25 हजार और विद्यार्थियों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जिले में योजना का लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या और बढ़ जाएगी।