महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (Mgkvp) के चीफ प्रॉक्टर समाज कार्य विभाग के प्रो. केके सिंह होंगे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के आदेश पर प्रो. सिंह को एक जुलाई से एक वर्ष या फिर अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में समाजशास्त्र विभाग की प्रो. अमिता सिंह कुलानुशासक हैं। उनका कार्यकाल 30 जून को पूरा हो जाएगा। प्रो. अमिता सिंह दो वर्ष तक काशी विद्यापीठ की चीफ प्रॉक्टर रहीं।