फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-BHU:पौधरोपण कर मनाया गया IIT-BHU का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) के 12वें स्थापना दिवस पर शनिवार को संस्थान के न्यू फैकल्टी अपार्टमेंट परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही आईआईटी के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने पौधरोपण की शुरुआत की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि परिसर में आम, नीम, आंवला आदि पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आईआईटी बीएचयू की स्थापना का श्रेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की दूरदृष्टि एवं प्रयासों को जाता है। मालवीय जी ने तीन अभियांत्रिकी और तकनीकी संस्थाओं की स्थापना की थी, जो वर्ष 1919 में बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज (बेंको) के रूप में, 1923 में कॉलेज ऑफ माइनिंग एंड मेटलर्जी (मिनमेट) और 1932 में कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (टेक्नो) के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की मुख्य इकाई थी। उच्च एकीकृत शैक्षिक आधार प्रदान करने के लिए बेंको, मिनमेट, टेक्नो और 1932 में स्थापित फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी को 1968 में प्रौद्योगिकी संस्थान (आईटी, बीएचयू) बनाने के लिए एक साथ मिला दिया गया। संसद के एक अधिनियम द्वारा 29 जून 2012 को प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी में परिवर्तित कर दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. श्याम कमल, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. मनोज राय और परिसर के अन्य शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें