फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mgkvp:अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है स्नातक का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा खत्म हो गई है। कॉपियों का मूल्यांकन भी अंतिम दौर में हैं। जबकि विश्वविद्यालय परिसर के संकायों के साथ ही कई कालेजों में प्रैक्टिकल परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है। इससे परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। अब परीक्षा नियंता ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया है। इसमें सभी जिम्मेदारों से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अंक को अपलोड करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर के संकायों, विभागों और उससे संबद्ध वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र के कॉलेजों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी स्नातक की परीक्षा में शामिल हुए। विश्वविद्यालय की ओर से अप्रैल के दूसरे सप्ताह से परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक कई कॉलेजों में प्रैक्टिकल नहीं हो पाए हैं। ऐसे में रिजल्ट में देरी होना तय है। परीक्षा नियंता डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से परीक्षकों की सूची विभागीय लॉगिन पर अपलोड करवा दी गई है। साथ ही 15 अप्रैल तक प्रायोगिक परीक्षाएं करवाकर अंक को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करवाने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि प्रैक्टिकल होने के एक सप्ताह के भीतर हार्डकॉपी परीक्षा गोपनीय विभाग में जमा करना होगा।
विश्वविद्यालय के संकायों, कॉलेजों को निर्धारित समय से प्रैक्टिकल करवाने को कहा गया है। इसके नंबर आने के बाद संभावना है कि इसी महीने के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी होने लगेंगे। -प्रो. एके त्यागी, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें