Varanasi News: वाराणसी मेंनगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, जलकल और सफाई शाखा के बीच समन्वय बनाकर प्रणाली संयुक्त निगरानी नेटवर्क तैयार करेगी। एमपीएचयूएसयू स्थापित की जाएगी।
Varanasi News: शहर में बढ़ते संक्रामक रोगों और स्वास्थ्य संकटों पर समय रहते नियंत्रण के लिए अब वाराणसी में भी महानगरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी इकाई (एमपीएचयूएसयू) स्थापित की जाएगी। यह इकाई भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल है, जो राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और नगर निगम वाराणसी के सहयोग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
एमपीएचयूएसयू डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, स्वाइन फ्लू और कोविड जैसे रोगों पर लगातार नजर रखेगी। जलभराव, प्रदूषण और मच्छर जनित खतरों, की निगरानी भी करेगी। यूनिट का मुख्य उद्देश्य रोगों की समय रहते पहचान कर उनके फैलाव को रोकना और तुरंत कार्रवाई करना है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि एमपीएचयूएसयू शहर के विभिन्न अस्पतालों, लैब, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी/ सीएचसी) और निजी डॉक्टरों से रोजाना रोग संबंधी डेटा जुटाएगी। बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी पर यूनिट अर्ली वार्निंग अलर्ट जारी करेगी। ताकि विभाग तुरंत कदम उठा सके।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि वाराणसी जैसे घनी आबादी वाले शहर में यह पहल बेहद जरूरी है। अक्सर डेटा के बिखरे होने और सूचना देरी से मिलने पर रोग तेजी से फैल जाते हैं। अब यह जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध रहेगी।