फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजी लाइन विकास खंड आराजी लाइन के प्राथमिक विद्यालय सिरसा में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मेधावी छात्र अंश पटेल ने प्रथम, नव्या उपाध्याय ने द्वितीय और आराध्या वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शशिकांत श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे अरविंद कुमार सिंह ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका और उनके त्याग के महत्व को बताया। संचालन डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें