वाराणसी। बीएचयू में सोमवार के बाद आधी रात कुलपति आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। कई गार्ड भी बीएचयू के लड़कों की तर्ज पर मुंह पर कपड़ा बांधकर सड़कों पर दिखे तो छात्र भड़क गए और विरोध करते हुए कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए। मंगलवार रात हॉस्टल से एक निष्कासित छात्र भोजन करने मेस में पहुंचा था। इसी दौरान वहां वार्डन पहुंचे और उन्होंने साथ रहने वाले छात्र का भी कमरा नंबर 90 बंद कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब दूसरे छात्र की कोई गलती नहीं थी तो उसे बाहर निकाल कर कमरा क्यों बंद किया गया। छात्रों ने कहा कि वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्रों के विरोध को देख बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौजूद रही। ब्यूरो