फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका में शुरू हुई स्मृति बास्केटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल मैदान पर शनिवार को दो दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी बरेका कर्मचारी स्व. अजय सिंह की स्मृति में आयोजित हुई। बीएलडब्ल्यू बास्केटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 12 और बालक वर्ग 18 टीमें खेल रही हैं। उद्घाटन बास्केटबॉल एकेडमी के सचिव राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम अजय सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 27 औरा 28 दिसंबर को होगी। मौके पर बास्केटबॉल अकादमी के कोच एलके बिस्वाल, बॉबी सिंह, आलोक सिंह, एसके सिंह, रोमेश श्रीवास्तव, रतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें