फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मनोज तिवारी पहुंचे मां अन्नपूर्णा के दरबार, गुनगुनाए गीत तो लगी प्रशंसकों की भीड़

Mon, 16 Nov 2020 10:12 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा जी का दर्शन करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दिल्ली के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मृदुल सोमवार की शाम को बनारस में मां अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मनोज ने माता के दरबार में जब गीत गुनगुनाए तो प्रशंसकों की भीड़ लग गई। मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन करने के बाद वाराणसी पहुंचे भाजपा सांसद ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। 

विज्ञापन


इसके उपरांत वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे और मां का षोडशोपचार विधि से पूजन किया। सोमवार को सांसद मनोज तिवारी ने उप महंत शंकर पुरी महाराज के आचार्यत्व में पूजन किया। उप महंत ने माता की चुनरी, अन्नकूट प्रसाद, रुद्राक्ष की माला देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। गीतकार कन्हैया दुबे के डी ने मोती की माला पहनाकर स्वागत किया।  


इसके पूर्व मनोज तिवारी ने गंगा जल में कवन गुन हो बाबा गइले लूभाई..., मां अन्नपूर्णा के मंदिर में दौड़ल-दौड़ल जाईब हो..., गुनगुना कर अपनी हाजिरी लगाई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आचार्य टेक नारायण उपाध्याय और पं. श्रीकांत मिश्रा ने रुद्राभिषेक कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें