फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगातट से भगवान शिव को सुनाया सुमधुर संगीत रस

विज्ञापन
तुलसी घाट ध्रुपद मेला में गायन की प्रस्तुति करते आ​शीष जायसवाल । अमर उजाला
विज्ञापन
ध्रुपद मेले की दूसरी निशा में कलाकारों ने कलाकारों ने मां गंगा के तट से सुर, लय व ताल के साथ भगवान शिव आराधना की। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह एवं संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने भी भगवान शंकर को सुनाए जा रहे संगीत का श्रवण किया।
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना के सांगीतिक महानुष्ठान में देश विदेश के कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण हाजिरी लगाई। बनारस के डॉ. आशीष जायसवाल के ध्रुपद गायन से शुरुआत हुई। राग बिहाग में आलाप के साथ धमार की रचना के बोल थे- कहा से तुम मद पी आये हो...। हनुमान महाबली... से गायन को विराम दिया। पखावज पर अंकित पारीख, तानपुरे पर अविनाश और यौको तनाका ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति बनारस के ही पं. रविंद्र गोस्वामी के सितारवादन की रही। चौताल में निबद्ध रचना के बाद राग बसंत सूलताल की रचना बजाकर प्रभावित किया। अगली प्रस्तुति दिल्ली के प्रशांत मालिक व निशांत मलिक की युगल ध्रुपद गायन की हुई। आरंभ रागश्री में आलाप के साथ चौताल में निबद्ध रचना सुनाकर आनंदित किया। पखावज पर राजकुमार झा ने संगत की। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य, जगदीश्वरी चौबे तथा नागेंद्र शर्मा ने किया। पं. विकास महाराज ने सरोज वादन, रमजान देसाई ने रुद्रवीणा, आशाराम कामले ने पखावज, इवान मुरालोव ने सुरबहार की प्रस्तुति देर रात तक हुई। रुबी मुखर्जी और शर्मिला मुखर्जी ने ध्रुपद गायन की बेजोड़ प्रस्तुति दी।

तुलसी घाट ध्रुपद मेला में गायन की प्रस्तुति करते आशीष जायसवाल । अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें