दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी सरकार का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
धर्मसंघ के महामंत्री जगजीतन पांडेय ने बताया कि मुख्य यजमान दिल्ली के जय नारायण अग्रवाल ने अश्विनी नक्षत्र के अभिजित मुहूर्त में शुद्धि सिंचन, दशविध स्नान सहित अनय वैदिक रीतियों का प्रतिपादन करके प्राण-प्रतिष्ठा पूजा को पूर्ण किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। आम श्रद्धालुओं के लिए बालाजी का दरबार शनिवार से खुल जाएगा। इस दौरान मनोहर लाल अरोड़ा, शिव कुमार पांडेय, विश्वनाथजी, भरत पांडेय, बलदेव शर्मा ने सहयोग किया।
धर्मसंघ के सचिव जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज द्वारा स्थापित धर्मसंघ शिक्षा मंडल में बने मणिमंदिर में श्री रामदरबार, 151 नर्वदेश्वर शिवलिंग के साथ स्फटिक के द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूप स्थापित हैं। अब परिसर में ही मेहंदीपुर बालाजी का देवालय बनाया गया है। बालाजी दरबार से जुडे़ आचार्य महेश चंद्र मिश्र रविवार को दोपहर सवामनी का भोग लगाकर 12 से 3 बजे तक दरबार लगाएंगे।