फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- सपा सरकार में हुए व्यापारी हित के ऐतिहासिक काम

Sun, 04 Jul 2021 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा के जिला कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा की गई। रविवार को मंडुवाडीह मड़ौली स्थित एक लॉन में बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में बोलते समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में समाजवादी व्यापार सभा के जिला कमेटी की संगठनात्मक समीक्षा की गई। रविवार को मंडुवाडीह मड़ौली स्थित एक लॉन में बैठक हुई। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापार और व्यापारी हित के लिए अब तक जितने भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वे केवल सपा सरकार में हुए हैं।

विज्ञापन


इसलिए देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारियों के लिए समाजवादी पार्टी ही सच्ची हितैषी है। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल गुप्ता ने बताया कि बैठक में  31 सदस्यीय कमेटी के साथ पांच विधानसभाओं के अध्यक्षों को संगठन की कार्य प्रणाली और व्यापारी हितों के बारे में बताया गया। इस मौके पर चरन दास, राजकुमार यादव, मुरलीधर जायसवाल, संजय मिश्रा, मनीष सिंह आदि ने अपने विचार रखे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें