फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन

Tue, 02 Feb 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में स्काउट-गाइड की प्रदेशीय रैली में मेरठ मंडल की टीम अव्वल रही। तीन दिवसीय रैली के समापन समारोह में सोमवार को मेरठ मंडल की टीम को ओवरऑल चैंपियन का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

 इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च अंक के आधार पर स्काउट विंग में वाराणसी मंडल और गाइड में मेरठ मंडल विजेता हुआ। बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन समारोह में चैंपियनशिप के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, पदक प्रदान किया गया। इस दौरान कुलपति ने कहा कि अनेकता में एकता ही भारत की ताकत हैं।
विज्ञापन

 इसे कमजोर नहीं होने देना है। इसके लिए स्काउट, गाइड को एकजुट होकर देश और समाज के विकास के लिए तत्पर रहना होगा। प्रादेशिक मुख्यायुक्त ने अध्यक्षता करते हुए रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
प्रादेशिक आयुक्त महेंद्र कुमार सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि सेवा भावना ही स्काउट, गाइड का मुख्य उद्देश्य है।
समय-समय पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में स्काउट, गाइड बढ़चढ़कर दायित्वों का निर्वहन करते रहते हैं। इस दौरान जिला सचिव श्रीप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय, जिला कमिश्नर जय प्रकाश पांडेय, आनंद प्रभा सिंह, भगवती शंकर दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें