फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नोटिस के विरोध में उतरे दवा कारोबारी, डीएम को चाबी सौंपने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तसागर दवा मंडी में चल रही दवा की दुकानों के नए सिरे से सत्यापन कराए जाने के नियमों से दवा कारोबारी नाराज हैं। दवा विक्रेता समिति के बैनर तले पदाधिकारियों ने औषधि विभाग के औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय) से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ऑर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल, दवा विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री संजय सिंह ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि जिस तरह कारोबारियों को नोटिस दिया जा रहा है, वह उत्पीड़न है। चेतावनी दी कि यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सभी दवा कारोबारी अपनी दुकान बंद कर उसकी चाबी सामूहिक रूप से डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि दवा कारोबारियों को नोटिस जारी कर उनसे मुख्य रूप से किरायानामा, क्षेत्रफल, विक्रय अभिलेख सहित अन्य कमियों का उल्लेख किया गया है। जिन भी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है, वह लंबे समय से वास्तविक रूप से संचालित हैं। उनके लाइसेंस सहित अन्य तरह के कागजातों की जांच भी कई बार की जा चुकी है। दवा विक्रेता समिति हमेशा विभाग द्वारा संचालित फर्जी, अवैध एवं गैर-संचालित दुकानों, फर्मो के विरुद्ध अभियानों का समर्थन करती है। मांग है कि वास्तविक, वैध एवं वर्षों से संचालित दवा कारोबारियों को तकनीकी एवं अभिलेखीय कमियों के कारण परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें