फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दवा कारोबारियों ने राज्यमंत्री से की मुलाकात, बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा कारोबार संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को दवा कारोबारियों ने राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल से लखनऊ सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के दवा विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों और संगठन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समस्याओं के प्रभावी निराकरण का प्रयास किया जाएगा। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने प्रदेश भर के दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महामंत्री संजय सिंह, लखनऊ संगठन के अध्यक्ष हरीश शाह और महामंत्री प्रदीप चंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें