फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सा दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व होम्योपैथी दिवस पर शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया। दी होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन की ओर से डॉक्टर अंबरीष कुमार राय के देखरेख में अंधरापुल स्थित होटल में भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने हैनिमैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट चिंता का विषय है। ऐसे में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति उपयोगी है। इसमें इलाज के साथ-साथ बचाव भी जरूरी है। संगठन के सदस्य डॉ. मिथिलेश तिवारी, बिपिन बिहारी मिश्रा ने भी लोगों को प्रेरित किया। डा. विजय नारायण सिंह, डा. रचना श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में डॉ. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. हैनिमैन महा मानव थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में सीमित संसाधनों की उपलब्धता में सुरक्षित और असरदार चिकित्सा पद्धति की खोज की। प्रांतीय होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा संघ की ओर से कार्यक्रम में एक साल पूर्व आये चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश मौर्या, डॉक्टर कृष्णा कुशवाहा को सम्मानित किया गया। डा. आरपी सिंह, डा. जेबी सिंह, डा. विनीत पांडेय, डा. पंकज पांडेय, डा. अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें