फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगीं दवा मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सप्तसागर दवा मंडी के दवा कारोबारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद से 25 अप्रैल से बंद चल रही मंडी की दुकानें 9 दिन बाद सोमवार से खुल जाएंगी। मंडी की 514 दुकानों को तीन अलग-अलग दिनों में खोला जाएगा, जिससे कि लॉकडाउन का पालन हो सके।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खन्ना ने बताया कि दो-दो दिन के अंतराल पर दुकानों को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसमें सोमवार को खुलने वाली दुकान बृहस्पतिवार, मंगलवार को खुलने के बाद वह दुकान दुबारा शुक्रवार और बुधवार को खुलने वाली दुकान दुबारा शनिवार को खुलेंगी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के उद्देश्य किसी भी दुकान पर चार से अधिक लोगों के न रहने का निर्णय पहले ही जारी किया जा चुका है। साथ ही कोई भी दुकानदार रिटेलर से ऑनलाइन दवा की लिस्ट लेगा और भुगतान भी खाते में ही लेना है। इसके बारे में सभी दुकानदारों को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें