फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा सुविधाएं अब आपके और करीब

Tue, 14 Apr 2015 02:43 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में चिकित्सा सुविधाएं अब आपके और करीब होंगी। सोमवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कोनिया में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसी के साथ पांडेयपुर और बजरडीहा में खुले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दवा-इलाज शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चिकित्सा सेवाओं को शहरवासियों के और करीब पहुंचाने के लिए शहर में अभी ऐसे पांच और स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
कोनिया में उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की तरह शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने हैं। प्रदेश भर में ऐसे 75 स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।
 इनमें वाराणसी में पांच और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। चार-चार बेड की सुविधा वाले इन स्वास्थ्य केंद्रों पर एक लाख रुपये तक की हर माह दवा के साथ ही डिलेवरी, जांच आदि की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इससे पहले सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े और उनके घर के आसपास ही सभी चिकित्सकीय सुविधा आसानी से मिल जाए। यह भी कहा कि शहरी क्षेत्र में लंबे समय से जमे डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा।
वहीं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन वहां लगने वाली मशीनों के परीक्षण के बाद ही होगा। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि इसी माह सेंटर का उदघाटन करने वह आएंगे।
 अधिकारी जल्द से जल्द मशीनों का परीक्षण कर सभी तैयारियां दुरुस्त करें। बताया कि सेंटर पर डिजिटल एक्सरे सहित कई मशीनें भिजवा दी इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को अब एक समान आहार भत्ता मिलेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसके पूर्व बसपा सरकार में एससी,एसटी को 100 जबकि अन्य वर्ग की महिलाओं को मात्र 35 रुपये ही भत्ता मिलता था। प्रदेश सरकार ने इस भेदभाव वाली व्यवस्था को समाप्त करते हुए सभी वर्ग की महिलाओं को 100 रुपये देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें