फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मध्यस्थता अभियान ने 14 साल पुराना पारिवारिक विवाद सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत दो भाइयों के बीच 14 साल पुराना पारिवारिक विवाद सुलझा लिया गया। दुकान और मकान के बंटवारे को लेकर 2012 से विवाद चल रहा था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि अपर जिला जज मनोज कुमार के न्यायालय में अपील लंबित थीं। मनोज कुमार ने इस विवाद को मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया। दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ताएं हुईं। अधिवक्ताओं ने अथक प्रयास किए। विवाद में दोनों भाइयों के अलावा चार बहनें और उनकी मां भी शामिल थीं। अंततः मध्यस्थता सफल रही और दोनों पक्ष दुकान व घर के बंटवारे पर आपसी सहमति से सुलह करने को तैयार हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें