फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांवड़ मार्ग पर सावन में बंद रहेंगी मांस की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन


हर वार्ड में तीन सीवर सफाईकर्मी और दो वार्ड पर एक सुपरवाइजर की होगी नियुक्ति

मेयर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया निर्णय

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। शहर की सबसे बड़ी समस्या सीवर के समाधान के लिए नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 100 वार्डों में 350 कर्मी नियुक्त होंगे। हर वार्ड में तीन सीवर सफाई कर्मी और दो वार्डों में एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए आउटसोर्सिंग से भर्ती की जाएगी।
मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें नवनिर्वाचित उप सभापति नरसिंह दास का सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य सपा पार्षद अमरदेव यादव ने पूर्व में समिति के पारित कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी मांगी। इस पर संयुक्त नगर आयुक्त कृष्णचन्द ने कहा कि 24 जुलाई तक सभी जानकारी जुटाकर कार्यकारिणी समिति मेंं पेश किया जाएगा। मेयर ने वाहनों की मरम्मत के लिए अधिकृत कंपनी से कराने के बारे में पूर्व में दिए गए निर्देश के बारे में पूछा। परिवहन अधिकारी अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि टेंडर की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उपसभापति नरसिंह दास ने नगर में स्थापित महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण न होने का मुद्दा उठाया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि माल्यार्पण किया जा रहा है, परन्तु निरंतरता नहीं है। कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव (चल्लू) ने हृदय योजना से लगे हेरिटेज पोल के खराब होने की बात कही। इस पर अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि खराब हेरिटेज पोल को ठीक कराया जा रहा है।





कांवड़ मार्ग पर सावन में बंद रहेंगी मांस की दुकानें

सावन को ध्यान में रखकर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की गई। कांवड़ मार्ग में पूरे सावन माह तक मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को मेयर ने निर्देश दिए। साथ ही कार्यकारिणी समिति ने पूरे सावन माह तक सभी कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रखने का निर्णय पारित किया है।



शिवालयों पर 24 घंटे तैनात होंगे सफाई कर्मचारी

सावन माह में सभी शिवालयों प्रमुख रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री केदारेश्वर मंदिर, तिलभाडेश्वर मंदिर, कालभैरव आदि स्थानों पर सीवर, नाला की समस्या के लिए 24 घंटे सीवर कर्मी शिफ्टवार तैनात रहेगें। इससे कभी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निस्तारण कराया जा सके।



काम पूरा न करने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर भुगतान रोकें

बैठक में मेयर ने स्मार्ट सिटी से किए जा रहे 65 पार्कों के सुंदरीकरण की प्रगति पूछी। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि स्मार्ट सिटी ने 30 पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पर मेयर ने नाराजगी जताई। कहा कि मई में ही कार्य पूर्ण करना है, काफी विलंब हो रहा है। यदि 30 जुलाई तक कार्यो को पूरा नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करते हुए भुगतान रोक दिया जाय।



मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पर कार्रवाई के लिए भेजेंगे प्रस्ताव

मेयर ने जीआईएस सर्वे में 84 हजार भवनों एवं फ्लैटों को चिह्नित कर मकान नंबर देने के संबंध में जानकारी चाही। इस पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर की ओर से सही जानकारी न देने पर मेयर ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव शासन को भेजें।



अब 24 को होगी बैठक

प्रस्तावों पर जवाब न देने और पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी न मिलने पर शुक्रवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक 23 जुलाई तक के लिए स्थगित की गई। अब कार्यकारिणी की स्थगित बैठक 24 जुलाई को 12 बजे दिन में होगी।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
कार्यकारिणी समिति ने म्यूनिसिपल बाॅन्ड के तहत सिगरा में डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम के निकट भूमि पर अंडर ग्राउंड पार्किंग, मार्केट काॅम्पलेक्स का 40.56 करोड़ की लागत से निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

नव विस्तारित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई

सावन के पूर्व नगर के सभी गड्ढों को समतल किया जाय।

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे जलकल विभाग में 26 सहायक सुपरवाइजरों की नवीन तैनाती का निर्णय पारित किया गया।

कार्यकारिणी समिति ने जलकल विभाग में एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और 23 ऑपरेटर की तैनाती का निर्णय पारित किया गया।

15 अगस्त 2024 तक नगर के एक लाख भवनों में बारकोड लगाए जाने का निर्णय पास किया गया।

15 अगस्त 2024 तक सभी वार्डों में जीपीएस आधार पर 500 मीटर में निर्धारित बीटवार सफाई कर्मियों की उपस्थिति ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें