फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज समाप्त होगा नगर निगम में महापौर का कार्यकाल, तीन सदस्यीय कमेटी संभालेगी कमान

Thu, 05 Jan 2023 01:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम में महापौर और 90 पार्षदों का कार्यकाल आज रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से नगर निगम में तीन सदस्यीय समिति इसका संचालन करेगी। 
विज्ञापन
नगर निगम में बैठक करती मेयर मृदुला जायसवाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम में महापौर और 90 पार्षदों का कार्यकाल आज रात 12 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शुक्रवार से नगर निगम में तीन सदस्यीय समिति इसका संचालन करेगी। डीएम की अध्यक्षता में बनने वाली समिति में नगर आयुक्त सदस्य होंगे। इनके अलावा एक और सदस्य होंगे।

विज्ञापन


निकाय के रूटीन से जुड़े कार्य का संपादन यही समिति करेगी। सभी जिलों को भेजे गए पत्र में नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से कहा गया है कि स्थानीय निकायों का कार्यकाल पूरा होने के बाद निकाय के कार्यों के प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन जिला स्तर पर किया जाएगा। 12 दिसंबर को शासन की ओर से जारी हुए आदेश में नगर आयुक्त को प्रशासक बनाया गया था। उस आदेश को शासन ने निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें