फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेयर ने सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नेहरू मार्केट में नवनिर्मित अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि मैदागिन और कालभैरव जैसे व्यस्ततम वार्डों में इस तरह की सुविधाओं से व्यापारियों और दर्शनार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। 12.70 लाख की लागत से स्मार्ट शौचालय का निर्माण पीपीपी मॉडल पर किया गया है। पुरुषों और महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर के लिए भी अलग सीटों की व्यवस्था की गई है। हैंड ड्रायर, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और सिटीजन फीडबैक मशीन जैसी सुविधाएं हैं। संचालन व रखरखाव स्वच्छ सुदीप फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। नेहरू मार्केट के व्यापारियों और आने-जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। इस मौके पर सुरेश चौरसिया, संजय कुमार गुजराती, इंद्रेश सिंह, अध्यक्ष संजय केसरी, कनकलता मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें