फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घुसपैठियों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजें जोनल अधिकारी, मेयर व नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

Thu, 11 Dec 2025 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मेयर और नगर आयुक्त ने बैठक कर सभी जोनल अधिकारियों को अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की जांच शत-प्रतिशत ठीक ढंग से कराकर उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
smart city varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्मार्ट सिटी के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की जांच शत-प्रतिशत ठीक ढंग से कराकर उसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजें। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन


मेयर ने छह मॉडल वार्डों की सफाई व्यवस्था के बारे में पूछा। इस पर अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि 6 मॉडल वार्डों में मानक के अनुरूप कम किया जा रहा है, सभी घरों से डोर-टू-डोर कूड़े का कलेक्शन किया जा रहा है। सोर्स सेग्रिगेशन पर कार्रवाई चल रही है। मेयर ने कहा कि शेष 10 वार्डों को मॉडल वार्ड के रूप में चयन करने की कार्रवाई की जाए। इन वार्डों में संसाधनों की आवश्यकता की पूर्ति की जाए।

इसे भी पढ़ें; BHU: छेड़खानी के आरोपी की नियुक्ति व अवैध फार्मेसी संचालन के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा, मंत्री से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने बताया कि रविवार को पूरी क्षमता के साथ नगर की सफाई नहीं हो रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि इसमें सुधार करें। कूड़े का उठान प्रतिदिन 11 बजे तक किया जाए। मेयर ने कहा कि सभी कूड़ा गाड़ियों में शत-प्रतिशत जीपीएस लगाया जाए। सभी गाड़ियों को अधिकृत सर्विस सेंटर पर मरम्मत कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें