फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सैबर तकनीक से साफ हो रहे दुर्गाकुंड का मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयरिश वैज्ञानिक की सैबर तकनीक से साफ हो रहे दुर्गाकुंड का मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि इसी तर्ज पर बाकी कुंडों की सफाई कराएं। मेयर ने बताया कि इसमें मछलियों की संख्या अधिक है। इसके लिए ऑक्सीजन लेवल मेंटेन करने के साथ सुंदरीकरण होगा। फव्वारे और लाइटिंग के अलावा दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। मशीनों के जरिये पानी को साफ किया जा रहा है। इससे पानी की बदबू समाप्त हो जाएगी। दो बड़े बायोरिएक्टरों में ओजोन गैस से सफाई के बाद पानी को फिर से कुंड में छोड़ा जा रहा है। वेल्सपन इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल जैन ने बताया कि कई माध्यमों से कुंड के जल को साफ किया जा रहा है। अल्ट्रा वाॅयलेट किरणों से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म किया जाएगा। दुर्गाकुंड की तर्ज पर नौ धार्मिक कुंडों को सुंदर बनाया जाएगा। शंकुलधारा, लक्ष्मीकुंड, पितृकुंड, पिशाचमोचन कुंड, मंदाकिनी कुंड, ईश्वरगंगी, रामकुंड, सूरजकुंड की सफाई में सैबर तकनीक अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें